भागलपुर में एक और सेंट्रल स्कूल खोलने और विक्रमशिला सेंट्रल यूनिवर्सिटी का काम तेजी से करवाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। शाहनवाज ने कहा, दोनों कार्यों के लिए मंत्री जावड़ेकर ने संजीदगी दिखाई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
उन्होंने आश्वासन दिया। शाहनवाज ने कहा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय देशभर में 50 नए सेंट्रल स्कूल खोलने की योजना बनाई है। भागलपुर में एक और सेंट्रल स्कूल खुलने से लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा मोदी सरकार में भागलपुर को तोहफे मिले हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

