भागलपुर -युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर सवर्ण को 10% आरक्षण देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार सत्ता पाने के लिए स्वर्ण को फिर से बेवकूफ बना रहे है।
Total Downloads: 176
आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का देश के संविधान में कोई प्रावधान नहीं है। देश के संविधान के अनुसार 50% से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। यह सीमा पहले ही पुरी हो चुकी है। अब सरकार 50% से ऊपर 1% भी आरक्षण किसी को नही दे सकते है फिर यह घोषणा चुनावी जुमला के समान है।

मोदी सरकार अगर 15% आबादी वाले स्वर्ण के लिए 10% आरक्षण देने की घोषणा किया है तो 70% आबादी वाले पिछड़ों के लिए भी 65% आरक्षण देने की घोषणा करनी चाहिए। मोदी सरकार का पिछड़ा – अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर हुआ
