भागलपुर की बेटी साइनी साह उर्फ सरस्वती ने मिस इंडिया इंटरनेशनल फर्स्‍ट रनर अप 2018 का खिताब जीता है। साइनी के पिता भागलपुर में डीडीसी के स्टेनो नागेन्द्र प्रसाद साह हैं। साइनी ग्रेटर नोएडा में शारदा विश्वविद्यालय में थर्ड इयर फिजियोथेरेपी की छात्रा हैं।

वह भागलपुर में ही नवलोक इंगलिश एकाडमी से दसवीं और गुरुकुल स्कूल से 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उनके मन में ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेने का ख्याल आया और इसमें भाग लेने लगी। जागरण से बातचीत में साइनी ने कहा कि भविष्य में एक अच्छा डॉक्टर बनना चाहती है और ब्यूटी कांटेस्ट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की इच्छा है।

साइनी कहती हैं कि कोई भी प्रतियोगिता कठिन है। बेहतर कोशिश और प्रयास के बाद ही सफलता हासिल हो सकती है। साइनी ने कहा कि 25 दिसंबर को दिल्ली के एक होटल में रेविस्ता मैगजीन के द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस एवं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल की प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें फस्र्ट रनर अप में चयन हुआ। इसके पूर्व तीन नवंबर को मिस्टर, मिस, मिसेज गैलेक्सी अवार्ड-2018 में वह मिस फोटोजेनिक फेस का सम्मान पा चुकी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....