बिहार बोर्ड ने मैट्रिक 2019 परीक्षा के लिए मूल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड 7 से 12 जनवरी के बीच उपलब्ध रहेगा। इस बीच स्कूल-कॉलेजों के प्रधान अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद हस्ताक्षर और मुहर के बाद परीक्षार्थियों को उपलब्ध करा देंगे।
Total Downloads: 176
मुख्य परीक्षा के अलावा 22 से 24 जनवरी 2019 तक विद्यालयों में आयोजित होने वाली ऐच्छिक विषयों जैसे, गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, एवं ललित कला के प्रैक्टिकल तथा विज्ञान के आंतरिक मूल्यांकन तथा सामाजिक विज्ञान के प्रोजेक्ट वर्क के लिए भी यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए है।

मैट्रिक 2020 की रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ी : बिहार बोर्ड ने वर्ष 2020 माध्यमिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। नौवीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की तिथि 5 जनवरी थी। बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
अब नौवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी दस जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन कराकर शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके अलावा दसवीं में पढ़ रहे वैसे विद्यार्थी, जो वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2019 में रजिट्रेशन नहीं करा पाए हों वे भी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यदि इस अवधि तक किसी विद्यार्थी का शुल्क जमा नहीं हो पाता है, तो वैसी स्थिति में रजिस्ट्रेशन कराए हुए विद्यार्थियों का मात्र रजिस्ट्रेशन शुल्क 12 जनवरी तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

