भागलपुर -युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर सवर्ण को 10% आरक्षण देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार सत्ता पाने के लिए स्वर्ण को फिर से बेवकूफ बना रहे है।

आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का देश के  संविधान में कोई प्रावधान नहीं है। देश के संविधान के अनुसार 50% से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। यह सीमा पहले ही पुरी हो चुकी है। अब सरकार 50% से ऊपर 1% भी आरक्षण किसी को नही दे सकते है फिर यह घोषणा चुनावी जुमला के समान है।

मोदी सरकार अगर 15% आबादी वाले स्वर्ण के लिए 10% आरक्षण देने की घोषणा किया है तो 70% आबादी वाले पिछड़ों के लिए भी 65% आरक्षण देने की घोषणा करनी चाहिए। मोदी सरकार का पिछड़ा – अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर हुआ

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *