नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर के पास 14 नवर सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर नवगछिया सीओ विद्यानंद राय के नेतृत्व में 14 नवर सड़क किनारे अतिक्रमण किए दुकानदार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

तेतरी दुर्गा मंदिर के पास 14 नंबर सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

– आज को भी अतिक्रमण मुक्त कराने की होगी कार्रवाई

सोमवार को सीओ के नेतृत्व में तेतरी काली मंदिर के पास से तेतरी जीरो माइल तक जो भी दुकान है उसे हटाया गया. नवगछिया सीओ विद्यानंद राय ने बताया कि तेतरी दुर्गा मंदिर के पास स्थित कुल 111 दुकानदार को अतिक्रमण को हटाने की नोटिस की गई थी. नोटिस के बाद भी दुकानदारों को मौखिक रूप से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था लेकिन दुकानदार द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया.

जिसके कारण सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. सोमवार को करीब 20 से 25 दुकानदार ने अपनी दुकान को हटा लिया. जबकि शेष दुकानदार भी अपनी दुकान को हटाने में लगे हुए थे. सीईओ ने बताया कि मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी. तेतरी दुर्गा मंदिर के आस पास सड़क के किनारे अतिक्रमण किए हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मौके पर नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सहित पुलिस बल मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *