जोन के चार जिले नक्सल प्रभावित हैं और पांच जिलों में अपराध की समस्या है। अपराध नियंत्रण के लिए पहले दोनों डीआईजी और उसके बाद एसपी-एसएसपी के साथ बैठक की जाएगी। भागलपुर व नवगछिया में जाम की बड़ी समस्या है। ट्रैफिक कंट्रोल की दिशा में काम किया जाएगा। सोमवार को नये जोनल आईजी विनोद कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।

इसके पहले जोनल आईजी को कार्यालय पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसएसपी आशीष भारती ने स्वागत किया। आईजी ने कहा कि मुंगेर प्रक्षेत्र में छह जिले हैं जिसमें जमुई, मुंगेर, लखीसराय और भागलपुर के बांका जिला नक्सल प्रभावित जिला है। मुंगेर डीआईजी मनु महराज से इस संबंध में बात की गई है। नक्सल और अपराधग्रस्त जिला के लिए अलग तरीके से काम किया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

मुख्यालय स्तर से ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की जा रही है। मुंगेर प्रक्षेत्र के बेगूसराय में अपराध की अधिक घटनाएं होती हैं। अपराध नियंत्रण के लिए सीमवर्ती जिले के एसपी से समन्वय बनाकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों के खिलाफ कारगर एक्शन करेगी। मुंगेर में एके-47 और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की मोनिटरिंग की जाएगी।

आईजी ने कहा कि भागलपुर में जाम और यातायत की समस्या को लेकर ट्रैफिक डीएसपी की जरूरत है। गृह विभाग को पत्र लिखकर पद सृजन कराया जाएगा। इसके अलावा सिटी एसपी और मुख्यालय डीएसपी की पोस्टिंग कराने के लिए मुख्यालय से बात की जाएगी। पुलिसिंग के लिए एजेंडा तैयार किया जाएगा। विक्रमशिला पुल पर लग रहे जाम रोकने के लिए प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। बालू के अवैध उत्खनन रोकने में खनन विभाग को पुलिस मदद करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *