खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर बहियार में अपराधियों ने किसानों से दो लाख की रंगदारी मांग की है. खेती करने के एवज में प्रति किसान दो लाख की रंगदारी की मांग करने से किसान दहशत में है. इस संदर्भ में किसानों की ओर से पिंटू यादव ने खरीक थाना में अपराधियों के विरुद्ध खेती नहीं करने के एवज में दो लाख की रंगदारी मांगने रंगदारी नहीं देने पर बर्बाद कर देने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है
Total Downloads: 172
जिसमें लगदी पुर के विजय यादव इंद्रदेव यादव अजय यादव बहादुर यादव सचिव यादव दिलीप यादव नरेश यादव सुमन यादव सोनू यादव लाला यादव समेत अज्ञात 7 लोगों को नामजद किया है.

दूसरे पक्ष की ओर से इंद्रदेव यादव ने मंटू यादव समेत अन्य पर गोलीबारी करने मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा की दोनों पक्ष की ओर से खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

