भागलपुर: भागलपुर, बांका, मुंगेर एवं लखीसराय में गुरुवार को कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। हवा सामान्य रही तो सुबह धुंध और कोहरे की स्थिति बन सकती है।

बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की ट्रफ लाइन बिहार के पूर्वी भागों से गुजरने की संभावना है। हवा की गति तेज होते ही कोहरा छट जाएगा। धूप खिलेगी पर दिन शुष्क होगा। जिस कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। रात में बादल रहा तो न्यूनतम तापमान में भी मामूली वृद्धि होगी।

इधर एक दिन पहले की अपेक्षा बुधवार को उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति तीन किलोमीटर घट कर दो पर पहुंच गई। इस कारण धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 23.0 एवं 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *