नवगछिया : एनआईओएस डीएलएड द्वारा नवगछिया हाई स्कूल सेंटर मे ले रहे प्रशिक्षुओं ने तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकन्दपुर मे पाठ योजना का प्रस्तुतिकरण विद्यालय के प्रिंसिपल सीपीएन चौधरी के समक्ष दिया. प्रशिक्षुओं ने बच्चों को सीखने सिखाने के कई विधियों का इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय में जितने भी प्रशिक्षु प्रेजेंटेशन दिए वह सभी बखूबी प्रशिक्षण लिये हैं. हमें ऐसा लगता है यहां जितने भी प्रशिक्षु आए हैं. वह सभी अपने आप में एक पर एक हैं.

उम्मीद है कि आगे चलकर सभी अपने कार्य को बखूबी ईमानदारी से निभाएंगे. हमारी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है. इस कार्यक्रम में तेजस्वी पब्लिक स्कूल के सभी छात्र एवं शिक्षक शिक्षिका एवं इंटर हाई स्कूल नवगछिया के पर्यवेक्षक राजकमल, साधन सेवी अनिल अन्य साधन सेवी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *