भागलपुर| माउंट कार्मेल स्कूल की छात्रा व ऑस्ट्रेलिया मे कार्यरत डॉ. प्रियंका सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में प्रवासी भारतीयों के 21 से 23 जनवरी तक होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
उन्हें 24 से 25 जनवरी को प्रयागराज के कुंभ मेला में भी आने को कहा गया है। वे पीएम के बुलावे पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के परेड में दर्शक दीर्घा के प्रथम पंक्ति में भी बैठेंगी। प्रियंका सिंह जेएलएनएमसीएच के स्नातकोत्तर शिशु विभाग के प्राध्यापक डॉ. आरके सिन्हा की पुत्री हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

