गोपालपुर – गोपालपुर के प्रभारी बीईओ कपिलदेव राम ने शुक्रवार को प्रखंड के कई विद्यालयों का औंचक निरीक्षण कर प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया धरहरा में बडे पैमाने पर अनियमितता व एमडीएम में छात्रों को अंडा व फल नहीं देने की जानकारी एक समाचार पत्र के पत्रकार दिया.

उक्त विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सीता कुमारी ने बीईओ कपिलदेव राम ने मोबाइल पर कडी प्रतिक्रिया करते हुए आरोपों की झडी लगाते हुए कहा कि आप मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं. शिक्षिका ने अन्य विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की गडबडी नहीं पाये जाने को लेकर भी सवाल खडे किये.

शिक्षिका ने कहा कि मेरे विद्यालय का निरीक्षण किसी भी वरीय पदाधिकारी से करवाया जाय. शिक्षिका व बीईओ के बातचीत के वायरल हुए ऑडियो में शिक्षिका ने बीईओ पर गलत करने के लिये प्रेरित करने को कहा. शिक्षिका ने उक्त बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जो गोपालपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *