नवगछिया : परबत्ता थाना में समारोह का आयोजन कर पूर्व थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को विदाई दी गई। इस अवसर पर परबत्ता थाना के नए थानाध्यक्ष नावनीश कुमार ने योगदान दिया. विदाई समारोह के अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व थानाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी. इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ.

क्षेत्र के लोगो के सहयोग की बदौलत ही वह परबत्ता थाना को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सफल हुए. यहां के लोगों से जो प्यार मिला हम नही भूलेंगे. वहीं नए थानाध्यक्ष नावनिश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र ने विधि व्यवस्था बनाए रखना और आपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से अपराध पर अंकुश लगाने में सहयोग करने की अपील की. मौके पर जगतपुर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *