खरीक | बुधवार को डीएम प्रणव कुमार नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, डीसीएलआर परमानंद साह के साथ बिहपुर के हरियो पंचायत अंतर्गत त्रिमुहन कोसी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण होने वाले बिहपुर-टू वीरपुर मीसिंग लिंक के लिए भूमि अधिग्रहण की स्थिति को जाना। मौके पर मौजूद अफसरों को कई दिशा-निर्देश दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
सीओ रतनलाल व बीडीओ मधु कुमारी ने डीएम को बताया कि अपने क्षेत्र के भूमि अधिग्रहण का कार्य पुरा कर लिया गया है। डीएम ने सात दिनों के अंदर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पीएम आवास योजना की भी जानकारी ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

