– परिजनों ने पूर्व थानाध्यक्ष पर लगाया लापरवाही का आरोप

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गांव में 30 दिसंम्बर को बिजली के पोल लगाने में हुए विवाद के बाद मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए थानाक्षेत्र के ही बीरबन्ना निवासी अखबार विक्रेता दिव्यांग कन्हैया कुंमर उर्फ प्रेम कुमर 24 की इलाज के दौरान रविवार की रात्री मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी. भावनीपुर नारायणपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. मामले में लिखित बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

तीस दिसंबर को पोल गाड़ने ने क्रम में विवाद के बाद की गयी थी पिटाई

परिजनों ने बताया कि तीस दिसम्बर को बिजली विभाग के श्रमिक कन्हैया के घर के बगल में पोल गाड़ रहें थे. इसी क्रम में पड़ोस के ही गिरधारी कुमर, दिलीप कुमर, तुलसी कुमर सभी श्रमिक से पोल लगाने का विरोध करने लगे. परिजनों की मानें तो कन्हैया उर्फ प्रेम कुंवर ने पोल लगाने के विरोध पर आपत्ति व्यक्त किया तो उसके पड़ोसी उसके साथ मारपीट करने लगे. पिटाई होता देख कन्हैया जान बचा कर अपने घर की ओर भाग लेकिन पड़ोसियों ने उसे घर से निकाल जबरदस्त पिटाई कर दी.

इसके बाद गंभीर रूप से घायल कन्हैया को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और 30 दिसंबर को ही मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भवानीपुर थाने को आवेदन भी दिया गया. परिजनों का आरोप है कि उस वक्त पुलिस ने थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की. परिजनों ने कहा कि उन्होंने वरी पुलिस पदाधिकारियों का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन उन लोगों के साथ न्याय नहीं किया गया और दूसरी तरफ पिटाई से गंभीर कन्हैया की हालत दिन-ब-दिन खराब होते गई और अंततः 20 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया.

परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

मृतक अखबार विक्रेता कन्हैया कुंवर उर्फ प्रेम (24) के वृद्ध पिता रामकिशुन कुंमर माता विशाखा देवी, भाई श्यामसुंदर कुंमर, बंटी कुंमर, चंदन कुंमर, बहन लक्ष्मी देवी, सरस्वती कुमारी, भगवती कुमारी व पूजा कुमारी को रो रो कर बुराहाल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दिव्यांग कन्हैया अखबार बांट कर परिवार का भरणपोषण करता था. गरीबी के वजह से मारपीट के दौरान मृतक की जख्मी बहन भगवती कुमारी घायल हो गयी है. उसका भी समुचित इलाज नहीं हो पाया है. कन्हैया की मौत के बाद उसके परिजन गहरे सदमे में हैं.

पुलिस पदाधिकारी ने कहा

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छान बीन में जुट गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *