नवगछिया – मंगलवार को रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक पर जलकर विवाद में हुई पप्पू सिंह हत्या के बाद, इस हत्याकांड को लेकर मृतक के भाई चंदन कुमार के बयान पर तीन अज्ञात लोगों पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना को लेकर रंगरा पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू कर दी गई है. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रंगरा पुलिस द्वारा आसपास के गांवों में लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

मगर अब तक घटनाओं में संलिप्त किसी भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है. घटना के दूसरे दिन बुधवार को भी पूरे गांव में मर घटी सन्नाटा पसरा हुआ है.

इसके अलावा मृतक पप्पू सिंह एवं तारिणी सिंह के मुख्य प्रतिद्वंदी देवना सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. हालांकि ठोस रूप से घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. मगर पुलिस जलकर विवाद और आपसी वर्चस्व की लड़ाई को ही मुख्य कारण मान रही है. वहीं घटना को लेकर नवगछिया एसपी निधि रानी ने घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *