खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के लत्तीपुर – तेतरी 14 नंबर सड़क पर ध्रुवगंज गांव स्थित पेट्रोल पंप पर एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है. मृतक युवक लत्तीपुर निवासी प्रेमशंकर यादव का पुत्र गौतम कुमार यादव 24 है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में युवक के सर में गंभीर चोटें आयी थी जिससे उसके सर सर काफी खून बह गया था. घायल युवक पट अवस्था मे सड़क पर था इसलिये लोगों से सोचा कि वह मर गया होगा लेकिन करीब 45 मिनट बाद जब परिजन और पुलिस पदाधिकारी आये और युवक को अच्छी तरह देखा तो पता चला कि युवक की सांसें चल रही हैं.

Whatsapp group Join

– खरीक के ध्रुवगंज पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा

– मृतक युवक लत्तीपुर गांव का निवासी

इसके बाद मौके पर पहुंची खरीक पीएचसी के एम्बुलेंस से युवक को जेएलएनएमसीएच भेजा गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है. जेएलएनएमसीएच अस्पताल भागलपुर में ही युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है. परिजनों का कहना है कि अगर समय से गौतम अस्पताल पहुंच जाता तो शायद उसकी जान बच जाती. दूसरी तरफ ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर इस तरह युवक पट अवस्था मे पड़ा था कि लगा कि उसकी मृत्यु हो गयी है, दूसरी तरफ सड़क पर ही युवक का मोबाइल मिला लेकिन मोबाइल का स्क्रीन लॉक था जिससे परिजनों को भी ससमय सूचना नहीं दी जा सकी.

जब मोबाइल पर किसी ने फोन किया तो जाकर स्थानीय लोगों ने परिजनों तक सूचना दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पुलिस वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार युवक असंतुलित होकर गिर गया और उसके सर में गंभीर चोटें आयी और वह पूरी तरह अचेत हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दूबे देव गुरू ने कहा कि खरीक पुलिस की दोनों पुलिस वाहन खरीक के आसपास ही गश्त में है. उन्होंने घटना के संदर्भ में आस पास के लोगों से पूछ ताछ भी की है.

युवक सफेद रंग की बिना नंबर के अपाचे से था और हेलमेट भी नहीं पहना था. स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर गौतम हेलमेट पहना रहता तो निश्चित रूप से उसकी जान बच जाती. इधर खरीक थाने में मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में भी जुट गयी है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *