मुंगेर में बात करने के दौरान महिला के हाथों में ही मोबाइल फोन धमाके के साथ फट गया। हादसे में हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। मोबाइल के विस्फोट से उसके हाथ और आंख के समीप गहरा जख्म उभर आया है। आनन-फानन में परिजनों ने शोभा का घरेलू उपचार के बाद स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले गए।

हादसा मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के बहिरा पंचायत के भदौरा गांव में रविवार को हुआ। हादसे में घायल महिला शोभा कुमारी पिता सिकन्दर सिंह ने बताया कि वह फोन पर अपने किसी परिजन से बात कर रही थी। बात खत्म होने के बाद वह फोन को रखने ही वाली थी कि अचानक जोरदार आवाज के साथ धमाका हुआ। वह कुछ नहीं समझ पायी।

जख्मी महिला ने बताया कि मोबाइल के कण उड़ने से आंखे लाल और जलन से बेचैनी है। ब्लास्ट में मोबाइल के परखच्चे उड़ गए हैं। मोबाइल में धमाके की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *