नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र एनएच 31भगवान पेट्रोल पंप के पास सोमवार को लगभग 9:30 बजे रात्रि में आशाटोल निवासी जवाहर शर्मा का पुत्र लखन शर्मा को नारायणपुर से घर जाने के दौरान पेट्रोल पंप पर मोटरसाईकिल में तेल भरवा कर एनएच पार करने के दौरान बिहपुर की और से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित अज्ञात ट्रक की धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

स्थानीय लोगों की सुचना पर मौके पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.पीएचसी के डा.विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के साथ युवक को बायां पैर टूटने के कारण बेहतर इलाज के लिए जे एल एम एन सी एच भागलपुर रेफर किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *