नवगछिया : जहरखुरानी के शिकार दयालपुर, बिहपुर के संदीप के परिजनों के लिए केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ आगे आगकर रेलमंत्री से एक करोड़ मुआवजा राशि की मांग करेगा. संघ के अध्यक्ष बिष्णु खेतान ने बताया कि रेलमंत्री से खुद मिलकर लिखित मांग करेगा. साथ जहरखुरानी का एफआइआर कराने का आदेश देने के लिए आग्रह करेगा. जहरखुरानी का एफआइआर दर्ज न कर यूडी केस दर्ज किया गया है. परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी.
Total Downloads: 176
जहरखुरानी के लिए मुफीद भागलपुर-दिल्ली रूट : दिल्ली और आसपास के शहरों से कमाकर लौटने वाले जहरखुरानी गिरोह के निशाने पर हैं. हर दिन कोई न कोई जहरखुरानों का शिकार हो रहा है.

रेल पुलिस की बात करें, तो केवल रेलवे स्टेशन पर एनाउंस कराकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है. जबकि, उन्हें केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की पूरी तरह से मदद मिल रही है. यात्री संघ के अध्यक्ष बिष्णु खेतान का कहना है कि जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ट्रेन में चुपचाप सवार हो जाते हैं.

वे बाकायदा टिकट लेकर सवार होते हैं. इस कारण शक नहीं होता है. गिरोह के सदस्य पड़ोस में बैठने वाले यात्रियों से अखबार, माचिस, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसी चीजें मांगकर बातचीत की शुरुआत करते हैं. जब उन्हें लगता है कि यात्री उनकी बातों में आ गया है तब वे नशे की दावा डाले बिस्कुट व अन्य चीजें खिला कर अपना शिकार बना लेते हैं.

