नवगछिया : नवगछिया एनएच 31 पर बुधवार को जाम लग जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नवगछिया एनएच 31 पर नवगछिया जीरो माईल से लेकर रंगरा तक जाम लगा हुआ था. एनएच 31 पर सुबह से ही जाम की समस्या बनी हुई थी जो शाम तक भयावह रूप ले लिया था. जाम के कारण बुधवार को पूरे दिन यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. एनएच 31 पर जाम लग जाने के कारण कटिहार, पूर्णिया, अररिया, बनमनखी आदि जगह जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही थी.

,, नवगछिया जीरोमाइल से नवगछिया बस स्टैंड पहुचने में लग रहे थे एक घंटे

,, एनएच 31 पर ओवरटेक के कारण लगा था जाम

,, जाम के कारण पूर्णिया, कटिहार, अररिया जाने आने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी

जाम में बस के साथ साथ सैकड़ो सबाड़ी वाहन के साथ साथ आवश्यक सेवा की वाहन जाम में घंटों फसी रही. जाम के कारण नवगछिया जीरोमाइल से नवगछिया बस स्टैंड पहुचने में जहां एक घंटे लग रहे थे. नवगछिया से रंगरा तक जाने में दो घंटे लग जा रहे थे. पूर्णिया जाने के लिए डेढ़ घंटे के सफर में जाम के कारण यात्रियों को 4 से 5 घंटे लग जा रहे थे. एनएच 31 पर जाम लगने का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा ओवरटेक किया जाना था. एन एच 31 पर नो एंट्री के कारण वाहनों की एक कतार पूर्व से लगी रहती है.

ऐसे में वाहन चालक द्वारा दोनों ओर से ओवरटेक कर लिए जाने के कारण एनएच 31 पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई थी. एनएच 31 पर जाम लग जाने की सूचना पर नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर पुलिस वालों के साथ जाम को छुड़ाने में लगे हुए थे. लेकिन जाम पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था. वहीं एनएच 31 पर जाम लग जाने के कारण विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर भी पूरे दिन रुक रुक कर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *