नवगछिया : तीन वर्ष पहले अश्लील वीडियो बनाने के मामले में आरोपियों द्वारा मारपीट करने और छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत नवगछिया की मारवाड़ी धर्मशाला रोड निवासी लक्ष्मी देवी नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें विनोद कुमार गुप्ता, मिथुन कुमार गुप्ता, देव आनंद गुप्ता, विजय आनंद को आरोपी बनाया गया. लक्ष्मी देवी का कहना है कि वे अपने घर पर झाड़ू लगा इसी बीच आरोपियों घर में हथियार से लैस होकर मेरे पति की जबरदस्त पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस दौरान उनके साथ छिनतई भी की गई. लक्ष्मी देवी ने बताया कि घटना का कारण यह है कि एक आरोपी मिथुन कुमार गुप्ता उर्फ मिथुन महुआ ने वर्ष 2015 उसकी पुत्री का नहाते समय वीडियो तैयार कर लिया था. उस वक्त भी जब शिकायत किया गया तो उसके परिजनों ने उल्टे उन लोगों के साथ मारपीट की थी. यह मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है. इसी मामले में मेल माफ करने का दबाव आरोपी पक्ष बार-बार बना रहे हैं और मौजूदा घटना को इसी कारण से अंजाम दिया गया.

पिता पुत्रों को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, एक आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला रोड में हुए विवाद में की गई जबरदस्त मारपीट मामले के आरोपी गोविंद शर्मा को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विनोद कुमार गुप्ता का आरोप है कि उसके पड़ोसियों में उसके साथ और उसके पुत्रों के साथ तलवार रेड जैसे घातक हथियारों से हत्या की नीयत से लगातार प्रहार किया जिससे उसका पुत्र मिथुन कुमार गुप्ता पुत्र मिथुन महुआ गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उसके दूसरे पुत्रों को भी चोटें आई है जिनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. विनोद प्रसाद गुप्ता ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए गोविंद शर्मा, राहुल शर्मा, निखिल गुप्ता, दीपक शर्मा और राधा देवी पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विनोद प्रसाद गुप्ता का आरोप है कि आरोपी पक्ष उसके घर के आगे अपने कुत्ते को मार देता है जिसके कारण उन लोगों को घर से निकलना भी दूभर हो जाता है. किसी बात का जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने हत्या के नियत से उन लोगों पर हमला बोल दिया जिससे उसके घर के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. भोजपुरी गायक मिथुन महुवा ने बताया कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए आरोपी पक्ष द्वारा वर्ष 2015 में अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था. जबकि उस समय मारपीट करता और सबसे पहले न्याय की शरण में वही गए थे. अपने बचाव के लिए आरोपी पक्ष तरह-तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं.

https://youtu.be/Mtow7Dvrc8g

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *