सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल में 25 जनवरी को हुए विदाई समारोह में स्कूल के गुरुओं ने नर्सिंग छात्राओं संग जमकर ठुमके लगाये। नर्सिंग छात्राओं संग गुरुओं द्वारा लगाये गये ठुमके का वीडियो बीते दो दिनों से वायरल हो रहा है। हालांकि, ठुमका लगाने वाले गुरुओं को छात्राओं संग डांस में कोई गलती नजर नहीं आ रही है। वे इसे महज छात्राओं द्वारा डांस के लिए किया गया आग्रह मान रहे हैं।

दो वीडियो क्लिप्स वायरल
एएनएम स्कूल में आयोजित इस फेयरवेल पार्टी का यूं तो कई वीडियो है, लेकिन वॉयरल दो ही वीडियो क्लिप्स हुए हैं। पहला वीडियो क्लिप 1:52 मिनट का है। इसमें नर्सिंग छात्राएं तालियां बजाते हुए चिल्ला रही हैं और स्कूल के प्राचार्य कुमार पारितोष उनके साथ कोट को आंचल बनाकर नाच रहे हैं। दूसरा क्लिप 30 सेकेंड का है। इसमें छात्राओं के साथ स्कूल के शिक्षक दुर्गेश नंदन छात्राओं संग नाच रहे हैं। पहले वे लाल-डार्क क्रीम पहनी दो छात्राओं संग जमकर ठुमके लगाते हैं और अंत में एक काली साड़ी पहनी छात्रा को बुलाकर उसके साथ नाचते हैं।

सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ओझा ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला गंभीर है। गुरुवार को वीडियो क्लिप्स देखूंगा। छात्राओं संग डांस करनेवाले प्राचार्य-शिक्षक को शोकॉज किया जायेगा। दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

छात्राओं की जिद पर नाचा: प्राचार्य
इस बाबत एएनएम स्कूल के प्राचार्य कुमार पारितोष का कहना है कि ऐसा अमूमन हर विदाई समारोह में होता है। विदाई ले रही छात्राओं की जिद पर उन्हें नाचना पड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *