नवगछिया : नवगछिया के गजाधर भगत महाविद्यालय में वनस्पति विभाग के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक विजय कुमार गुप्ता को एक समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई. समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा कर रहे थे. मौके पर वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई कि 11 अगस्त 1980 को विजय बाबू ने वनस्पति विभाग में अपना योगदान दिया था और उन्होंने कुल 17 प्राचार्य के साथ काम किया और वह 38 वर्ष 5 महीने 2 दिन तक सेवा में रहे.

इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर शिव शंकर ने कहा कि आज हमारे बीच से एक धीर धीर गंभीर व्यक्ति की विदाई हो रही है इनके योगदान को महाविद्यालय कभी भी भूल नहीं पाएगा. रामदेव यादव और डॉक्टर आशा जयसवाल ने भी इस अवसर पर सभा को संबोधित किया.

इस अवसर पर कई वक्ताओं ने विजय बाबू के साथ बिताए गए खट्टे मीठे अनुभवों को भी साझा किया. मौके पर डॉ राजेंद्र सिंह डॉक्टर राजकुमार प्रसाद डॉक्टर बीके दास डॉक्टर फिरोज अहमद डॉक्टर प्रियदर्शी डॉक्टर मुशर्रफ हुसैन डॉक्टर उषा शर्मा, शैलेंद्र कुमार साहू, सुशील कुमार मंडल, प्रधान लिपिक रिजवान अली भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *