नवगछिया : मकंदपुर चौक से नवगछिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को तीन घंटे तक जाम लगे रहने के कारण नवगछिया बाजार आने जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. नवगछिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगे रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनो की लंबी कतार लग जाने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था. नवगछिया बाजार जाने वाली सड़क पर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के पास गिट्टी लोड हाईवा ट्रक के बीच सड़क में खड़ी होने के कारण लगा हुआ था.

हाईवा ट्रक पर गिट्टी लोड होने के कारण ट्रक सड़क के बीच बेक करने के दौरान कच्ची में ट्रक का पहिया धस गया था. जिसके कारण ट्रक न तो आगे बढ़ पा रहा था न हीं पीछे हो रहा था. सड़क के बीचोबीच हाईवा ट्रक के फंसे होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई. जो कुछ ही देर में भयावह रूप ले लिया. जाम की स्थिति इतनी भयावह हो गई कि नवगछिया बाजार आने जाने का मार्ग पूर्ण रूप बाधित हो गया. जाम लग जाने के कारण वाहनो की लंबी कतार एक ओर जहां मदन अहिल्या कॉलेज के पास पहुच गया था तो दूसरी ओर वाहनो की कतार बाल भारती विद्यालय तक पहुंच गई थी.

नवगछिया बाजार की मुख्य सड़क पर जाम लग जाने की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस दौरान सड़क पर फसी ट्रक को निकलने का प्रयास करने लगी. इस दौरान ट्रक के पास फंसे पहिए के पास की मिट्टी हटाकर समतल कर ईंट डाल कर गाड़ी को निकाला गया. इस दौरान करीब तीन घंटे तक नवगछिया बाजार मकंदपुर चौक सड़क पर आवागमन बाधित रही. तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगे रहने के करण लोग परेशान रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *