नवगछिया से कटिहार जाने वाली सड़क पूरी तरह से ठप हो चुका है मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला पुल का 4 नंबर पाया धसने के कारण पूल के बीचो बीच बड़ा दरार आ चुका है दरार का कारण लगातार कुछ महीनो से भरी वाहन का चलना बताया जा रहा है जब से फरक्का पूल पर रेपरिंग का काम शुरू हुआ तब से इस मार्ग में भरी वाहनों का आवागमन बहुत जयादा बढ़ गया था

भागलपुर कटिहार बॉर्डर स्थित कोसी नदी पर बना कुर्सेला पुल का आठ नम्बर पाया धंस गया है। जिससे भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। 1962 में बने इस पुल का उद्घाटन परिवहन मंत्री सह राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने किया था, पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाला अहम पुल के 6 इंच धंसने से भारी वाहनों का परिचालन तत्काल प्रभाव से बंद हो गया है।

पुल क्षेत्र के दो जिला भागलपुर-कटिहार प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गए है। नवगछिया पुलिस जिला रंगरा और कटिहार का कुरसेला थाना क्षेत्र के बीच का है कोशी पुल। आपको बता दें की अगर इस पुल से आवागम आज शुरू नही हुआ तो भागलपुर , खगड़िया, कटिहार एवम पूर्णिया जिला के लोगों को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ सकता है।

सरकार की NHAI सर्विस यूनिट पहुंची कोसी ब्रिज, NHAI की टीम ने कोसी पुल के धँसे क्षेत्र स्थल को घेरा साथ ही धंसे पुल पाया और क्षेत्र की कर रही है जाँच । वहीं प्रथमदृष्टया स्प्रिंग (बेयरिंग) दबने की जतायी जा रही है आशंका।

प्रशासन ने बड़े हादसे को रोकने के लिए आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया है सभी गाड़ियों को नवगछिया जीरोमाइल से वापस भेजा जा रहा है

पूरा विडियो देखिये

पूरी खबर के लिए बने रहे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *