नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने स्वर्ण व्यवसाई को जेवर दिखाने के दौरान जेबर की चोरी कर लेने के मामले में एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस हिरासत में ली गई रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के मदरौनी निवासी रंजू देवी पति शिव कुमार यादव है. उक्त महिला पर यह आरोप है कि महिला रंजू देवी ने 28 जनवरी को नवगछिया विषहरी स्थान रोड स्थित नवगछिया मुमताज मोहल्ला निवासी विनय पोद्दार के दुकान से सात जोड़ा टॉप एवं दो जोड़ा बाली जिसका कीमत लगभग 80 हजार था की चोरी कर ली थी.
Total Downloads: 113
जेवर दिखाने के दौरान जेवर की चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में
,, महिला पर सात जोड़े टॉप्स व दो जोड़ी बाली चोरी करने का है आरोप
चोरी के संबंध में स्वर्ण व्यवसाई विनय पोद्दार ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन भी दिया है. नवगछिया थाना में दिए आवेदन में स्वर्ण व्यावसाई ने बताया कि है कि 26 जनवरी के दिन उक्त महिला मेरे दुकान में जेवर खरीद करने के लिए आई थी. इस दौरान उन्होंने जेबर खरीद करने के लिए 47 सौ रुपये एडवांस के रूप में जमा किया था. इसके बाद पुनः हुआ 28 जनवरी को महिला मेरे दुकान पर आई और सोने का टॉप्स और बाली दिखाने के लिए बोली. टॉप्स और बाली दिखाने के दौरान महिला रंजू देवी ने सात जोड़ा टॉप्स एवं दो जोड़ा बाली की चोरी कर लिया.

जब तक समान का मिलान करते तब तक वह महिला दुकान से उठकर चली गई थी. समान मिलान करने के दौरान पाया कि सात जोड़ा टॉप्स एवं दो जोरा पाली गायब है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रंजू देवी पुनः दुकान के सामने से गुजर रही थी तो उसे देख कर मैंने पहचान लिया. इस संबंध में जब उनसे पूछताछ किया तो उन्होंने जेवर को जहां-तहां बेच दिए जाने की बात कही और इस एवज में 50 हजार देने की बात भी कही. इसके बाद इसकी सूचना मेरे द्वारा पुलिस को दी गई.
सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस आई और महिला को पूछताछ करने के लिए अपने साथ लेकर गई. इस बीच श्रृंगार ज्वेलर्स के संचालक केशव पोद्दार भी वहां पहुंचे जिन्होंने बताया कि उक्त महिला ने उनके दुकान से भी तीन पीस टॉप्स जिसका कीमत 20 हजार है कि चोरी कर ली है. वहीं नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उक्त महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है.

