नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के पास 14 नंबर सड़क पर शुक्रवार को एक हाइवा गाड़ी ने प्रकाश भगत के पुत्र श्रीराम कुमार को धक्कामार दिया है. दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां डॉक्टरों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.
Total Downloads: 380
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के जिरो माइल के पास शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना में मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र के वसैठा निवासी हर्षवर्धन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार युवक मधेपुरा से भागलपुर जा रहा था.


