होली में भागलपुर के यात्रियों के लिए गांधीधाम से स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। वहीं उत्तराखंड के रामनगर से हावड़ा के लिए भागलपुर होकर एक होली स्पेशल ट्रेन 3 ट्रिप चलेगी।

दोनों ही ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। गांधीधाम से होली स्पेशल 15 अप्रैल को चलेगी और 18 अप्रैल को भागलपुर से गांधीधाम के लिए रवाना होगी। वहीं रामनगर से हर शुक्रवार को हावड़ा के लिए होली स्पेशल खुलेगी।

रामनगर से शाम 5.55 बजे ट्रेन खुलेगी। अगले दिन रात 9.15 बजे मुंगेर और रात 10.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। रविवार की सुबह 10.28 बजे यह ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी। रविवार को ही दिन में 2.15 बजे ट्रेन रामनगर के लिए खुल जाएगी। रात 10.15 बजे भागलपुर और मंगलवार की शाम 4.45 बजे तक रामनगर पहुंचेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *