नवगछिया : नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में पुलिस जिला के सभी थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान एसडीपीओ ने थानावार कांडो की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसडीपीओ ने कहा कि बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
Total Downloads: 115
थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथों का भौतिक सत्यापन करने एवं थानाध्यक्ष को बूथ का कॉम्बिनेशन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावे धारा 107 की कार्रवाई के लिए लोगो को चिन्हित करने, सीसीए की कार्रवाई के लिए आपरधी की सूची तैयार करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है.

इसके अलावे थानाक्षेत्र में अवैध रूप से होने बाली शराब की खरीद बिक्री पर रोक लगाने को लेकर छपेमरी करने, शराब की बरामदगी करने, कुर्की की वारंट को निष्पादित करने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है.

