नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा गांव में टमाटर के खेत में पिछले दिनों किसान चानों मंडल की देर रात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में दो आरोपियों ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया

हत्याकांड मामले का नामजद आरोपी विनोवा निवासी कैलाश मंडल उर्फ कैलू मंडल एवं रतन मंडल ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिस के दबिश के कारण दोनों अपराधी ने न्यायालय में समर्पण किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *