नवगछिया : तेतरी गुदरिया स्थान के नंदन यादव के मकान से पुलिस ने तीन सौ 50 लीटर फ्रुट जूस जांच के लिए सील किया गया है. पुलिस ने कहा कि सभी तरह के फ्रुट जूस बीयर या फिर शराब जैसे बोतलों में बंद है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमुक जगह से शराब का कारोबार किया जाता है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
पुलिस फ्रुट जूस को जब्त कर छानबीन करने में जुट गयी है. वहीं पुलिस की छापेमारी के दौरान नंदन यादव मौके से भागने में सफल रहा. इधर निर्माता कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया कि उक्त फ्रुट जूस की खरीद बिक्री करना पूरी तरह वैधानिक है और वे न्यायालय की शरण में जायेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

