नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर गांव निवासी एवं आरटीआई कार्यकर्ता किशन कुमार को, अपने गांव के वार्ड संख्या चार में सात निश्चय योजना के तहत लाखों रुपए से किए जा रहे विकास कार्य की सूचना मांगना महंगा पड़ गया. आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा सूचना मांगने से खार खाए दबंग वार्ड सदस्य एवं उनके समर्थकों ने बुधवार की देर रात उनके घर पर हमला बोल दिया और उनके घर के सामने गैराज में रखी उनकी नई चार पहिया कार को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. जिसमें उनकी चार पहिया कार जलकर खाक हो गई. पिड़ीत आरटीआई कार्यकर्ता ने घर में छिप कर किसी तरह अपनी जान बचाई.

इसको लेकर पिड़ीत आरटीआई कार्यकर्ता कुमादपुर निवासी किशन कुमार ने गांव के ही वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य पुत्र सहित लगभग आधे दर्जन लोगों पर रंगरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिनमें से अजीत कुमार ठाकुर, घनश्याम झा, सकलदेव राम, सोनी देवी, माला देवी मुख्य रूप से शामिल है. घनश्याम झा की मां कमला देवी वार्ड संख्या 4 की वर्तमान वार्ड सदस्य हैं. रंगरा थाने में प्रार्थमिकी के लिए दिए अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि घटना के पूर्व उन्होंने अपने वार्ड संख्या चार में सात निश्चय योजना के तहत किए गए कार्य के बारे में रंगरा बीडीओ से सूचना मांगी थी.

इस संबंध में बीडीओ, रंगरा चौक के द्वारा भेजी गई सूचना के बाद पता चला कि सात निश्चय योजना के तहत चयनित कुल नौ योजनाओं में से चार योजनाओं की लगभग 20 लाख की राशि का उठाव बिना काम किए ही लगभग 9 माह पूर्व कर लिया गया है. मगर धरातल पर एक भी काम नहीं किया गया है. 2000000 की सरकारी राशि के घोटाले के खुलासे के डर से आरोपी लोगों के द्वारा 1 सप्ताह पूर्व भी घर पर आकर जान मारने की धमकी दी गई थी. जिसको लेकर उन्होंने समाज के कई लोगों को इस बारे में अवगत कराया था. इस बात को लेकर पूर्व में भी छठ पर्व के मौके पर आरोपी लोगों के द्वारा घर पर आकर गाली-गलौज किया गया था. घटना के बाद इसकी सूचना मौके से हीं उन्होंने रंगरा थानाध्यक्ष जवाहरलाल सिंह को दी.

सूचना पाकर रंगरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले का तहकीकात किया. इसके बाद पुन: गुरूवार की दोपहर कुछ लोगों ने आकर उनके घर पर आकर पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सीधे नवगछिया एसपी निधि रानी एवं डीआईजी विकास वैभव को दी. पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पिड़ीत आरटीआई कार्यकर्ता के घर पर पुलिस बल की तैनाती की गई. बहरहाल पिड़ीत आरटीआई कार्यकर्ता का पूरा परिवार दबंगों के भय से पूरी तरह दहशत में है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *