नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में अलग अलग हुई आगजनी की घटना में आठ घर जलाकर राख हो गए हैं. आगजनी की घटना में लोग हताहत होने से बच गए. लेकिन छह बकरियों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई है. नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक मे मंगलवार की देर रात आग लग जाने से दो लोगो का घर जलकर राख हो गई. अगलगी में श्रीपुर निवासी शंभु सिंह एवं जयप्रकाश सिंह के फूस एवं चादरे की घर जल कर राख हो गया है. इस दौरान दोनों परिवार की छह बकरी भी आग में झुलसने से मर गई है।

आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. शंभु सिंह ने बताया कि हम लोग घर मे सौए हुए थे कि अचानक आग की लपटें तेज ही गई. आपाधापी में हम लोग पूरे परिवार के साथ घर से बाहर निकल गए. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंची. अग्निशमन दस्ता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बुधवार को नवगछिया सीओ विद्यानंद राय ने कहा कि दो घर जले. आगजनी में हुए क्षति का आंकलन किया जा रहा है.

पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी. वहीं परबत्ता थाना क्षेत्र के गोनारचक में बुधवार की दोपहर बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग में एक घर जल गया. परबत्ता थानाध्यक्ष नावनिश कुमार ने बताया कि गोनारचक के एक मील में आग लगी थी. एक घर जला है. आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंची और आग को बुझाया. इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा में बुधवार की दोपहर लगी आग में पांच घर जलकर राख हो गया है. दोपहर में आग लगने से अफारा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुची. स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग लगने से श्यामा देवी पति युगल मंडल, सुनीता देवी पति सुधीर मंडल, किरण देवी पति बकु मंडल, ललिता देवी पति अमरजीत मंडल का घर जलकर राख हो गया है. वहीं अग्निपीड़ितों को प्रशासन स्तर से सूखा राशन दिया गया. पंचायत के जिलापरिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल व मुखिया प्रतिनिधि मनोहर मंडल ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *