नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर से साधोपुर तक साढ़े पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण 12 करोड़ की लागत से किया जाएगा. इस आशय की जानकारी गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने देते हुए बताया कि उक्त सड़क के निर्माण को लेकर लगातार प्रयासरत थे. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है.

सड़क निर्माण को लेकर निविदा की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही निविदा की प्रक्रिया को पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा. सड़क का निर्माण नवगछिया थाना चौक से लेकर साधोपुर तक होगा. सड़क की चौड़ाई 18 फीट होगी.

उन्होंने कहा कि रंगरा प्रखंड के भवानीपुर, साधोपुर, बेसी के ग्रामीणों की मांग की जा रही थी. सड़क जर्जर होने के कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. यहां की लोगों की सड़क की समस्या दूर हो जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विद्यायक एंव जिला परिषद के फंड से बनाया गया था.

रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित सरस्वती मंदिर में सरस्वती पूजा के अवसर पर सरस्वती मेला कमिटी की ओर से 11, 12 एवं 13 फरवरी को विराट दंगल एवं रात्रि में नाटक का मंचन किया जाएगा. मालूम हो कि दंगल में पंजाब, बंगाल, बनारस, नेपाल, अयोध्या, हरियाणा, मेरठ एवं बिहार के बड़े बड़े पहलवान अपने बाजुओं की आजमाइश करने भवानीपुर आ रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *