नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नगरह पंचायत में श्रीपति वेंकटेश्वर मंदिर नगरहधाम की ओर से 115 वां ब्रह्मेत्सव के पावन अवसर के चौथे दिन पर श्रीपति वेंकटेश्वर नगरहधाम की ओर से सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया है. पूजा समिति की ओर से एवं इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिती के सदस्य गिरधर प्रसाद सिंह, अमरजीत सिंह, अरुण प्रसाद सिंह, माधवानंद ठाकुर, धनश्याम कुमार, ग्रामीण शिक्षक रुपेश कुमार सिंह, सुंदर प्रसाद सिंह, सुनिल सिंह, शरद योदी, केशरजी, कैलाश सिंह, दीपक, मानस, हरिहरजी, अरुणजी पंचायत के सभी ग्रामीण बुजुर्ग एवं युवागण के भरपूर सहयोग से यह आयोजन रखा गया है.
Total Downloads: 107
सुबह से ही पोंगल प्रसाद एवं वैष्णव पद्धति से भव्य पूजा का आयोजन भव्य आरती एवं रात्रि में जागरण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमे बलबीर सिंह बग्घा, गुलशन माधवानंद ठाकुर, पवन दुबे, मोना दुबे, चंदन, विजय, देवन एवं ग्रामीण कलाकार एवं अतिथि कलाकार का जमावड़ा रहा.

पूरा नगरहधाम भक्ति भावना में डूबा हुआ रहा. इस कार्यक्रम में नवगछिया पुलिस थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने अपनी शामिल हुए. इस भव्य आयोजन को देखने के लिए नवगछिया अनुमंडल के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने भी अपनी हाजिरी श्रीपति वेंकटेश्वर देवस्थानम् नगरहधाम में लगाए.

