नवगछिया : सरस्वती पूजा को लेकर नवगछिया सहित आस पास के इलाके में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को किया गया. मंगलवार को बजे गाजे के साथ भक्तों ने माता की प्रतिमा का विषर्जन किया. ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की प्रतिमा का विर्सजन नया टोला पोखर में किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने विशेष वंदना का भी आयोजन किया. विसर्जन जुलूस में निदेशक पंकज झा और प्राचार्य दीपक झा भी मौजूद थे.

तेजस्वी पब्लिक स्कूल की प्रतिमा का भी मंगलवार को विसर्जन किया गया. मौके पर निदेशक अधिवक्ता रीता कुमारी, प्राचार्य सीपीएन चौधरी भी मौजूद थे. नवगछिया शहर में स्थापित प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पूजा समिति के द्वारा विसर्जन जुलूस को नवगछिया बाजार में भ्रमण के बाद स्थायी पौखर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान भक्त रंग गुलाल उड़ाते जयकारा लगते एवं डीजे की धुन पर नाचते गाते माता की प्रतिमा को विसर्जित किया. विसर्जन के दौरान जुलूस के साथ नवगछिया पुलिस भी मौजूद थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *