नवगछिया : नवगछिया में पांच केंद्रों पर चल रहे इंटर की परीक्षा छठे दिन मंगलवार को भी शांति पूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हुई. दोनो पालियों में हुई इंटर की परीक्षा में 708 में 694 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 14 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली की हुई एग्रीकल्चर एवं मियूजिक विषय की परीक्षा परीक्षा में सभी पांचो परीक्षा केंद्र पर कुल 355 में 347 उपस्थित होकर परीक्षा दी.

जबकि द्वितीय पाली में हुई, बिजनेस स्टडीज एवं जोग्राफी विषय की परीक्षा में कुल 353 में 347 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं कुल छह परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इंटर की परीक्षा में प्रथम पाली में जीबी कॉलेज में कुल 67 में 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. कुल दो परीक्षार्थी परीक्षा अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 97 में 94 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी एवं कुल तीन अनुपस्थित रहे. बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 94 में 94 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि द्वितीय पाली इस सेंटर पर परीक्षा नहीं थी.

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम में कुल 55 में 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. कुल दो परीक्षार्थी परीक्षा अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 176 में 175 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी एवं कुल एक अनुपस्थित रहे. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 22 में 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 10 में 10 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी. रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 117 में 114 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. कुल चार परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 70 में 68 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी एवं कुल दो अनुपस्थित रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *