नवगछिया -रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान भवानीपुर के पंचायत भवन में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है. वहां से पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार कर रहे दो युवकों को 750 एमएल के 10 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किए गए दोनो कारोबारी युवक प्रिंस कुमार यादव एवं रोहित पांडे थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के ही बताए जाते हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक भवानीपुर के पंचायत के वार्ड नंबर 6 में स्थित पंचायत भवन में अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे थे. इसी दौरान रंगरा पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली.

सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस ने पंचायत भवन में तत्काल छापेमारी की, जहां से शराब के साथ दोनों अवैध कारोबारी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब एवं गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को पुलिस द्वारा रंगरा थाना लाया गया. इसके बाद शुक्रवार को दोनों को नवगछिया न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *