गंगा दियारा के बहियारों में पनाह लेकर आपराधिक गिरोह चलाने वाले कुख्यातों को दबोचने के लिए मंगलवार को खरीक व बिहपुर पुलिस, बीएमपी व डीएपी जवानों के साथ गंगा दियारा पहुंची। जहां काजीकौरैया, खैरपुर, कारगिल, फरीदपुर, अठगामा समेत विभिन्न बहियारों में अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पर अपराधी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे।

इस कार्रवाई में पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके बाद टीम का नेतृत्व कर रहे खरीक थानाध्यक्ष दुबे देवगुरु ने किसानों में व्याप्त कुख्यातों के खौफ को दूर करने के लिए दियारा में फ्लैग मार्च किया। किसानों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।

किसानों को भरोसा जताया कि अपराधी दो ही जगह रहेंगे या तो इलाके से बाहर या सलाखों के पीछे। दियारा में पुलिस की छापेमारी गश्ती जारी रहेगी। छापेमारी टीम में बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, खरीक के एएसआई अरविंद कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *