नवगछिया – युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि दोमुंही चौक से बिरबन्ना चौक तक बनने वाली सड़क का विधायक वर्षा रानी द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद शिलापट्ट को बीती रात भाजपा समर्थित असमाजिक तत्वो द्वारा तोड़ दिया जाना घोर निंदनीय हैं। इस तरह के अलोकतांत्रिक कार्यो का लोकतंत्र में कोई जगह नही है.
Total Downloads: 115
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अपनी खोयी हुई राजनीतिक जमीन को हासिल करने के लिए क्षेत्र में टकराव की राजनीति करना चाहते है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं. राजद परिवार टकराव की राजनीति में विश्वास नही करता हैं.

भाजपा के लोगो को क्षेत्र में राजद के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और विधायक वर्षा रानी द्वारा किए जा रहे चौहमुखी विकास कार्यो को पचा नहीं पा रहे हैं. इसलिए भाजपा ने इस तरह का घिनौना कार्य कर उन्मादी मानसिकता का परिचय दिया है. जनता सब देख रही है शिलापट्ट तोड़ने जैसी घटना का जबाब समय आने पर फिर भाजपा जनता देगी

