शिलान्यास की राजनीति…एेसी है कि एक दिन पहले पूर्व विधायक ई. कुमार शैलेंद्र बिहपुर के दोमुंहा चौक से एनएच-31 को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास कर वाहवाही लूटी। उसी सड़क का दूसरे दिन विधायक वर्षा रानी ने शिलान्यास कर, कहा कि बिहपुर के सोनवर्षा दोमुंहा चौक से एनएच-31 को जोड़ने वाली इस सड़क से नारायपुर बिरबन्ना की जनता भी लाभांवित होगी।
Total Downloads: 385
कहा कि 2 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाली 8 किलोमीटर लंबी यह सड़क ही नहीं, बल्कि बिहपुर में 15-16 सड़कें और बननी हैं। पूर्व विधायक को शिलान्यास करने का इतना शौक है तो वे बताए रहते, मैं अपनी मौजूदगी में शिलान्यास करवा देती।


पर उन्होंने प्रोटोकाल का भी ख्याल नहीं किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोइन राइन व संचालन खरीक प्रखंड अध्यक्ष दल्लू यादव ने किया।

