नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पूरब पंचायत के मधुरापुर के वार्ड संख्या नौ में बिजली प्रवाहित 440 बोल्ट के तार पर लगभग पंद्रह दिनों से एक सूखा पेड़ गिरा हुआ है.ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के कनीय अभियंता को दुरभाष से जानकारी दी गई. देने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई पहल नही की जा रही है.
Total Downloads: 113
वार्ड सदस्य सत्तार अली, मनोज शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, मो असलम, राजीव कुमार, रितेश, राजू, मनीष ने बताया कि मधूरापूर के होमनाथ भगत के अर्धनिर्मित मकान के चाहरदीवारी के अंदर पंद्रह दिनों से झुन्खुना का मोटा पेड़ गिरा पड़ा हैं. मकान मालिक होमनाथ करीब दस वर्षों से असम में रह रहा है.

पेड़ का टहनी पुरी तरह से बिजली के तार पर लदा हुआ है जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है.जिसको लेकर आसपास के लोग भयभीत है. वहीं बिजली विभाग के कनीय अभियंता जेई अर्चना कुमारी ने कहा की सुबह मानव बल को भेजकर पेड़ की टहनी को काटकर तार पर से हटा लिया जाएगा.

