बिहपुर| कोसी के बुढ़ना जलकर में मछली मार रहे 5 मछुआरों को अपराधियों ने उठाकर बंधक बना लिया। इसके बाद अपने लिए जलकर की मछली मारकर देने का दबाव बनाने लगे। घटना शनिवार को दिन के करीब 11:30 बजे की बताई गई है। बंधक बनाए गए मछुआरों में औलियाबाद के लालमणि सिंह, गिरो सिंह, अनिल सिंह समेत दो मधेपुरा के मछुआरों का नाम शामिल था।

अपराधियों के कब्जे में डरे सहमे मछुआरों में किसी ने मौका देखकर इसकी सूचना बिहपुर मत्स्य जीवि सहयोग समिति के मंत्री पप्पू निषाद को दे दी। इसके बाद इसकी खबर एसपी निधि रानी पहुंची। एसपी ने तत्काल एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को मामले से निपटने का निर्देश दिया। सूचना पर बिहपुर, नारायणपुर और झंडापुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अपराधी मछुआरों को छोड़कर कोसी दियारा के काश के जंगल की तरफ भाग गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *