नवगछिया : मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को देर शाम नारायणपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री भाजपा नेता प्रेम कुमार ने पार्टी कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का झंडा फहराया और एक सभा को भी संबोधित किया. इस क्रम में वे भाजपा नेता भारतेंदु मिश्र के घर पर भी गये. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, निलांबर झा, भारतेंदु मिश्र, शशिभूषण यादव, गया यादव, त्रिभुवन शर्मा, द्रोपति देवी,

गीता देवी, मनोहर झा, डब्लू मंडल आदि अन्य भी थे. इधर शनिवार को शाम में पटना जाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया स्टेशन पर मंत्री प्रेम कुमार का स्वागत किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल कर रहे थे. मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, पिंटू सिंह, समाजसेवी पवन सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, एनडीए के संयोजक मुरारी चिरानियां आदि अन्य भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *