पटना. राज्य में 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश के साथ ओला गिरने की आशंका को देखते हुए सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने ओलावृष्टि और बारिश से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने और आम लोगों को इसकी जानकारी देने निर्देश दिया है।
Total Downloads: 113
इन 3 दिनों में ओलों के साथ बारिश की भी संभावना
आपदा प्रबंधन विभाग निपटने की तैयारी में जुटा
शुक्रवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में आपातकालीन प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक में राज्य के 25 जिलों में सुखाड़ की स्थिति की समीक्षा की गई। पिछली बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग ने सुखाड़ की निगरानी कर रहे पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखने का प्रस्ताव दिया था। इसकी अनुशंसा निर्वाचन आयोग से की गई है। जिला स्तर पर आपातकालीन संचालन केंद्र का 24 घंटे संचालन किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की आशंका को देखते हुए विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है।

बारिश व आेलावृष्टि की चेतावनी जारी होते ही जिला आपदा विभाग के द्वारा सभी बीडीओ को पत्र जारी करते हुए अलर्ट रहने काे कहा गया है। अपने पत्र में विभाग ने कहा है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के लिए संबंधित सभी कर्मियों को तैयार रहने की जरूरत है। बारिश व आेलावृष्टि की चेतावनी पर किसी भी स्थिति से निपटने की जिम्मेवारी दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग आदि की टीम को भी तैयार रहने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की बात भी कही गई है।
बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने एक पत्र जारी कर सभी जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिहार के ऊपर टर्फ का दबाव बना हुआ है। इसके चलते फरवरी 25 से 27 तक तेज हवा के साथ बारिश व आेलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। पत्र प्राप्त होते ही जिले का आपदा विभाग इससे निपटने की तैयार में जुट गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारी राधाकांत ने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि ने निपटने के लिए सभी को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि शुक्रवार को तेज धूप के साथ हवा का दबाव देखने को मिला। शनिवार को माैसम का तापमान अधिकतम 28 डिग्री तथा न्यूनतम 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

