,, सिल्लीगुडी में  ईलाज के दौरान हुई मौत

images26

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता मनोज शर्मा को 13 अक्टूबर  गुरुवार की सुबह मोर्निंक वाक के दौरान छः बजे सुबह गांव के ही मदरसा के पास  ट्रांसफार्मर के पास ग्रामीण पीसीसी सडक पर लाल रंग की ग्लेमर बाईक  से  दो अज्ञात हथियारों से लैस  अपराधियों ने कनपट्टी, बाजू व पेट में तीन गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था. ग्रामीण व भवानीपुर पुलिस के मदद से ईलाज के लिए जे एल एम एन सी एच भागलपुर भेजा गया था जहाँ से बेहतर ईलाज के लिए पुवॆ  बिधायक ई कुमार शैलेन्द्र के प्रयास से सिल्लीगुडी रेफर किया गया  था. जहाँ ईलाज के दौरान ऑपरेशन के बाद आई सी यू में भर्ती मनोज शर्मा की मौत  बुधवार की लगभग एक बजे हो गया. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया मनोज  शर्मा  का पोस्टमार्टम सिल्लीगुडी में ही कराया जा रहा है. मृतक की पत्नी ललिता देवी के द्वारा चार नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसे भवानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. इधर गांव में जख्मी  मनोज के मृत्यु की सुचना मिलते ही कोहराम मच गया है. पत्नी माॅ बहन समेत अन्य  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. गुरुवार की सुबह तक मृतक का  शव गांव आने की संभावना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *