भागलपुर: भारतीय-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को लेकर मुख्यालय ने भागलपुर को भी हाई अलर्ट पर रखा है। चूंकि भागलपुर सांप्रदायिक मामलों के लेकर हमेशा अतिसंवेदनशील रहा है। इस कारण मुख्यालय की नजर भागलपुर पर विशेष रूप से होती है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आशीष भारती ने भी सभी थानेदारों को विशेष रूप से संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखने को कहा है। थानेदारों व चौकी इंचार्ज को विशेष गश्ती का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत होने पर विशेष बल को तैनात भी किया जाएगा।

खुफिया विभाग ने भी किया है सतर्क

भागलपुर को लेकर खुफिया विभाग ने भी अलर्ट किया है। खुद खुफिया विभाग भी ऐसी किसी तरह के इनपुट को लेकर सक्रिय है। संवेदनशील रहे चंपानगर, अंबई पोखर, सूर्य महल पोखर, राधानगर, इशाकचक, मोजाहिदपुर, सबौर, जगदीशपुर, सुल्तानगंज, लोदीपुर नजर रख रही है।

सोशल साइट पर रखी जा रही है निगरानी

एसएसपी ने कहा कि सोशल साइट पर भी अफवाह और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर नजर रखी जा रही है। इसके लिए साइबर सेल के जवान सक्रिय हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *