नवगछिया : शांति कंप्लैक्स के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोपालपुर के करारी तीनटंगा निवासी चंद्रशेखर कुमार भारती के मोटरसाइकिल की डिक्की से चारों ने 53 हजार रूपये की चोरी कर ली है. चंद्रशेखर ने अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में 53 हजार रख कर फल खरीदने गये गये थे इधर चोरों ने अपना काम कर लिया. इस बाबत पीड़ित ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन दिया है.
Total Downloads: 182
चंद्रशेखर भारती ने कहा कि उन्होंने नवगछिया एसबीआई शाखा से 53 हजार की निकासी की थी. चंद्रशेखर का कहना है कि उसने रकम की निकासी कर मोटरसाइकिल डिक्की में रख लिया और शांति कम्पलेक्स के पास मोटरसाइकिल कर लगा कर संतरा खरीदने चला गया. संतरा खरीद कर आया तो देखा कि डिक्की का ताला टूटा हुआ था.

डिक्की में रखा पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड समेत एक मुफलर गायब था. पीड़ित ने आस पास के लोगों से पूछ ताछ भी की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर ने कहा कि मामले की सूचना उन्हें मिली है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

