भागलपुर | पहाड़ी इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ व हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं से अभी भी लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया।

दिन में आसमान साफ रहा। हालांकि शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र कुमार ने बताया कि हिमाचल व उत्तराखंड में अगले 5 दिनों में बर्फ पड़ने की आशंका के चलते भागलपुर में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। पछुवा हवा की वजह से अगले दस दिनों तक मौसम में हल्की ठंडक रहेगी। 10 से 12 डिग्री तक न्यूनतम तापमान रहने से रबी की फसल को फायदा मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *